उन्नाव, अगस्त 7 -- बीघापुर। शादी के तीन माह के भीतर ही दहेज की मांग और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत छह लोगों पर 5 लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग करने तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। अकबरपुर सिकंदरपुर कर्ण गांव निवासी तनु पुत्री छोटेलाल ने बारा सगवर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 7 मई 2026 को करमी गढ़ेवा निवासी मनोज कुमार से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से पति, सास, जेठ, जेठानी, मामी सास और ननद लगातार मायके से 5 लाख रुपये और सोने की चेन लाने का दबाव बना रहे थे। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए उत्पीड़न व ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप पीड़िता का कहना है कि जब उसके पिता ने आर्थिक असमर्थता जताई तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और शादी में मिले जेवर भी छीन लिए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र नाथ...