पीलीभीत, अप्रैल 19 -- जिलाधिकारी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह की संभावना को रोकने के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग से जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह ने कल्याणपुर खास ग्राम सभा में महिलाओं को जागरूक किया। बालिकाओं और महिलाओं को महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, 181 बाल सेवा योजना, पास्को एक्ट एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।आम जनमानस को जागरुक करते हुए बताया गया कि अगर बाल विवाह की जानकारी कहीं से भी मिलती है तो आप 1098 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- बाल विवाह के रोकथाम के लिए किया जागरूक जानकारी देने वाले कि पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान, महिलाएं उपस्थित रही। यह भी पढ...