हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने विवाह का झांसा देकर युवक पर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद निवासी युवती ने न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान मुजफ्फरनगर निवासी विकास कुमार से हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत जल्द ही नजदीकियों में बदल गई। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की मॉडल से सालों तक यौन शोषण, 3 बार अबॉर्शन; धर्मांतरण के प्रयास का भी आरोप आरोप है कि विकास ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। फरवरी 2025 में मुलाकात के बाद विकास...