शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी पवन सक्सेना निवासी सिसनई, थाना सेहरामऊ दक्षिणी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने तथा साथी द्वारा वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि पवन ने विवाह का आश्वासन देकर पीड़िता को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं शिवम नामक युवक पर घटना का वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया। पीड़िता द्वारा विवाह का दबाव बनाने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.