लोहरदगा, अगस्त 3 -- लोहरदगा, संवाददाता ।सनातनी युवा वर्ग को अपनी संस्कृति, परंपरा, सभ्यता और संस्कार के अनुरूप आचार- व्यवहार करना होगा। इसमें युवक-युवतियों दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उक्त बातें झारखंड के लोहरदगा में आयोजित प्रांतीय विश्व हिंदू परिषद के दो दिनी कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए विहिप के केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह ने कही। सोमवार को भी कार्यसमिति की बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों से 250 पुरुष और 50 से अधिक महिला अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा समापन सत्र में शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सनातन बोर्ड का गठन होसमाज का कर्तव्य गौ संरक्षण पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि गौ माता सनातन धर्म की महत्वपूर्ण पहचान हैं। केवल गो-हत्या रोकना ही नहीं, बल्कि गौ संरक...