अंबेडकर नगर, मई 10 -- टांडा, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेड़करनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में शनिवार की रात में एक विवाह उत्सव में जयमाल कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में काफी हंगामा ही नहीं हुआ,बल्कि मारपीट की घटना भी हो गई। मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के हसिमापुर निवासी राज कुमार पुत्र हरिश्चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में एक विवाह उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जयमाल कार्यक्रम के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के दौनापुर निवासी रक्षा राम व मौजा सोनहन थाना हसंवर के निवासी नागेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट क...