विवाह उत्सव में हंगामा व मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, मई 10 -- टांडा, संवाददाता। अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में एक विवाह उत्सव में जयमाल कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में काफी हंगामा ही नहीं हुआ बल्कि मारपीट भी हो गई। मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के हसिमापुर निवासी राज कुमार पुत्र हरिश्चंद्र ने दिए तहरीर में बताया है कि वह ममरेजपुर गांव में एक विवाह उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जयमाल कार्यक्रम के समय किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के दौनापुर निवासी रक्षाराम व मौजा सोनहन थाना हसंवर निवासी नागेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- विवाह उत्सव में हंगामा व मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज मारपीट में उसे चोटें आईं और विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.