विवाहेतर संबंध रखने वाले जोड़े ने किया सुसाइड, 10 साल से संपर्क में थे दोनों
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में बुधवार को एक बंद कार के अंदर विवाहेतर संबंध रखने वाले 46 साल के एक पुरुष और 45 साल की एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह आदमी दिल्ली होम गार्ड्स में लगभग 15 साल से अस्थायी तौर पर काम कर रहा था और जहांगीरपुरी में तैनात था। करीब 10 साल पहले वह उस महिला के संपर्क में आया था। पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ये दोनों मोहन गार्डन में एक कार के अंदर बेहोश पाए गए। गाड़ी से जहरीले कीटनाशक के दो पैकेट मिले हैं। दोनों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की जानकारी महिला के 18 साल के बेटे ने पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम को ये दोनों एक सफेद हुंडई सैंट्रो कार में बेहोश मिले। उन्हें तारक अस्पताल में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.