भागलपुर, मई 7 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी पंचायत के वार्ड तीन प्रतापनगर में बुधवार की शाम करीब सात बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान विनोद मुखिया की पत्नी प्रीति कुमारी (24) के रूप में हुई। मायका मधुबनी जिला के सूर्यही गाँव है। घटना की जानकारी होते हीं पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाई है। परिजनों के अनुसार, मृतका की सास चुनिया देवी शाम करीब 4:00 बजे खेत से काम कर लौटीं, तो उन्होंने प्रीति को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज लाया, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ मेराज आलम ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि मृतिका के सिर या शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है, लेकिन गले पर गहरा निशान पाया गया है। डॉक्टर के अनुस...