विवाहित को पीटकर घर से निकाला
बरेली, अगस्त 11 -- शीशगढ़, संवाददाता। क्षेत्र की विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शीशगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शीशगढ़ कस्बे की नीरज पुत्री मक्खन लाल का विवाह तीन मई 2017 को रघुवीर पुत्र रामपाल निवासी मोहल्ला फूलबाग किला छावनी बरेली के साथ हुआ था। शादी में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति रघुवीर, सास कलावती, ननद चंचल पत्नी मुरारीलाल, नंदोई मुरारीलाल, सावित्री पत्नी वेदप्रकाश तथा वेदप्रकाश ने मायके से 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।ससुराल वाले मांग पूरी न होने पर नीरज से मारपीट करने लगे। गाली-गलौज कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। रुपये लाने से मना करने पर आरोपियों ने मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.