विवाहित की संदिग्ध हालात में मौत
लखनऊ, जून 6 -- सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में शुक्रवार रात विवाहिता नेहा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंथरा के लोनहा निवासी स्व. गोपी चंद की बेटी नेहा ने आठ साल पहले गांव के ही मनोज पाल से प्रेम विवाह किया था। नेहा दो साल से बीमार चल रही थी। पति मनोज इलाज करवा रहा था। शुक्रवार रात अचानक नेहा की घर में ही मौत हो गई। इसकी जानकारी नेहा की बहन एकता को हुई तो उसने इसकी सूचना बंथरा पुलिस को दी। उनका बेटा छह साल का है। यह भी पढ़ें- प्रेमी ने किया महिला मित्र की पीटकर हत्या, छह बेटियों के सिर से उठा मां का साया बंथरा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उसकी मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.