हरिद्वार, अगस्त 13 -- कनखल क्षेत्र के जियापोता में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार पुत्र महावीर निवासी रेहड़वा मुजफ्फरनगर ने कोर्ट में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी बहन निर्देश की करीब 10-12 साल पहले रवि पुत्र महावीर निवासी गोविंदगढ़ थाना पथरी से शादी हुई थी। आरोप है कि पिछले करीब छह माह से रवि के किसी अन्य युवती से संबंध थे। जिसके चलते पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था। आरोप है कि मृतका निर्देश ने परिवार को बताया था कि पति रवि, उसका भाई तरुण और मां उषा उसे जान से मारने की योजना बना रहे हैं। आरोप है कि 25 मई 2026 को तरुण ने फोन कर निर्देश के घर से लापता होने की जानकारी दी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन निर...