बांका, जून 30 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के रांगा गांव में विवाहिता की गला काट कर हुई हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ मामले का खुलासा हो गया है। विवाहिता द्वारा लगातार तीन पुत्रियों के जन्म देने के कारण उसकी हत्या की जाने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- बिहार के बांका में मिला महिला का कटा सिर, धड़ की तलाश; पति समेत 3 हिरासत मेंहत्या का खुलासा दूसरी तरफ पुलिस ने गिरफ्तार सास मधुमाला देवी के निशानदेही पर रांगा गांव से दक्षिण पुराने और खंडहर में तब्दील हो चुके सिंचाई कॉलोनी के शौचालय की टंकी से बोरा में बंद मृतका का धड़ बरामद कर लिया गया। मृतका के शरीर के छह टुकड़े किए गए हैं। दोनों हाथ और दोनों पैर काटकर अलग कर दिए गए हैं। जबकि गला काटकर सिर भी अलग कर दिया गया था। प्राथमिकी में मृतका के प...