आगरा, जुलाई 13 -- सिकंदरा क्षेत्र में ससुरालियों ने महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है। महिला के भाई ने ससुरालियों पर अश्लील हरकत के विरोध पर जान से मारने की नियत से मारपीट का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराया है। जगदीशपुरा निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन का निकाह 16 अक्तूबर 2022 को मुरैंडा सिकंदरा निवासी व्यक्ति से हुआ था। तब से ही दोनों देवर और ससुर बहन के साथ आए दिन छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करते थे। 11 जुलाई की शाम ससुराल में खाना बनाते समय दोनों देवरों ने उससे अश्लील हरकत की। बहन ने ससुर से शिकायत की तो उसने भी बदतमीजी कर दी। पति आकाश को बताया तो वह भड़क गया। सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.