विवाहिता से यौन शोषण के आरोपी को भेजा गया जेल
कोडरमा, जून 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा युवक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रविवार को कोडरमा जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, तिलैया डैम के हाडाही गांव निवासी रोहित पासवान पर विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का प्रलोभन देकर करीब एक वर्ष तक उसका यौन शोषण किया। मामले में पीड़िता द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार देर रात आरोपी युवक कथित रूप से महिला से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में ले लिया। थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.