प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने गांव के युवक पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार रात करीब 7:30 बजे वह दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विवाहिता के शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- घर में सो रही महिला के साथ की मारपीट कर की अश्लीलता कोतवाल आनंदपाल भदौरिया ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...