विवाहिता से मारपीट व धमकी देने के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा
अमरोहा, मई 18 -- मंडी धनौरा। विवाहिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर और दो जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला महादेव निवासी लोकेश रानी पत्नी तेजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ लगातार अभद्र व्यवहार करते हैं। आरोप है कि 11 मई की शाम से 13 मई की सुबह के बीच पति तेजपाल, जेठ संजीव कुमार व कैलाश और ससुर रमेश सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शनिवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.