वाराणसी, जुलाई 24 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थानाक्षेत्र के पुरा रघुनाथपुर की विवाहिता ने अपने जेठ, जेठानी, देवर एवं सास के खिलाफ शुक्रवार को मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। दीपक कुमार की पत्नी मैना देवी ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई की शाम देवर पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, अश्विनी कुमार और जेठ मंगल प्रसाद, सास कृष्णावती देवी, जेठान रेखा देवी ने लाठी डंडे से मारा तथा घर से बाहर निकालने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...