पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी कुमकुम गंगवार पुत्री महेंद्र पाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले बरेली में कुलड़िया के गांव मेथी नवदिया निवासी सौरभ गंगवार से हुई थी। आरोप है कि शा दी के बाद से लगातार ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की डिमांड कर रहा था। चार माह की बेटी राधिका की मां कुमकुम ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति सौरभ, सास भूपदेई, ससुर रामऔतार, जेठ सचिन कुमार और जेठानी विमलेश लगातार प्रताड़ित करते रहे। इसके बाद पिछले माह 26 अप्रैल को मारपीट कर गला दबाने का भी प्रयास किया। शोर शराबे पर आसपास के लेाग आ गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...