विवाहिता से मारपीट के आरोप में केस दर्ज
सोनभद्र, जुलाई 5 -- सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव निवासी विवाहिता सुनैना देवी पत्नी सुनील यादव ने महिला थाना दुद्धी में तहरीर देकर ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता सुनैना देवी ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उसके पति बाहर काम करते हैं। आरोप लगाया कि उनके ससुराल वाले अक्सर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता ने बताया कि 27 जून को उनके देवर, देवरानी, सास और ससुर ने उन्हें मारा पीटा और प्रताड़ित किया। इस मामले में पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न,पति समेत छह ससुरालियों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.