मुरादाबाद, जून 17 -- थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति समेत चार लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुरा मखदूमपुर निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2 फरवरी 2025 को दीपक पुत्र सूरजपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति दीपक, ससुर सूरजपाल, ननद नीलम तथा रिश्तेदार ऋषिपाल उससे 50 हजार रुपये लाने की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति समेत चार पर केस पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आरोपित उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। तहरीर में कहा गया है कि 17 जून की रात करीब 1:30 बजे आरोपितों ने रुपये की मांग को लेकर उसके...