पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। न्यूरिया में आराजी बौरख निवासी सुखजिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पूर्व उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर में खटीमा के दरोगा फार्म सरपुडा निवासी सुखजिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि 11 अप्रैल 2026 को आरोपी पति और ससुर दिलबाग सिंह ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। जानकारीप र मायके के लोग ससुराल पहुंचे। तब वह पिता के साथ मायके आ गई। 12 अप्रैल को आरोपी पति और ससुर व अन्य लोगों के साथ डंडे और धारदार हथियार लेकर मायके पहुंचे अपशब्द कहते हुए धमका कर चले गए। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच करा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.