गोरखपुर, अप्रैल 4 -- चिलुआताल, संवाददाता। चिलुआताल थाना क्षेत्र के भगवानपुर खास गांव में एक विवाहिता को ससुरालियों द्वारा मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर खास निवासी सरिता, पत्नी स्व. धनेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने ससुराल में एक कमरे में रहती हैं। आरोप है कि 2 अप्रैल 2026 की शाम उनके ससुर ओमप्रकाश, सास चंद्रावती तथा तीनों जेठ-महेश, मनीष और अभिषेक अपने बेटों के साथ मिलकर उनके कमरे से सामान निकालने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घसीटते हुए घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार, शोर मचाने और पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी।...