विवाहिता से मारपीट करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, अगस्त 10 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तूरा निवासी गुंजन ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका पति धर्मेन्द्र उसके साथ कलह कर आये दिन मारपीट करता है। शनिवार दोपहर उसके पति ने सास ओमवती व ननद पूजा के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी पति मारपीट कर मौके से फरार हो गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। ससुराल वालों के अत्याचार से वह मानसिक तनाव में रहतीं हैं। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Noida News: घरेलू विवाद में महिला को कुत्ते से कटवाने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.