बरेली, फरवरी 13 -- शीशगढ़। गांव मलसाखेड़ा निवासी सीमा की शादी चार वर्ष पहले सोमपाल निवासी ग्राम दोंद आलमपुर की गौंटिया थाना शाही के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उन्हें प्रताड़ित करते थे। मंगलवार शाम पति और जेठ गाली दे रहे थे। विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। सीमा मायके पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सोमपाल,थानसिंह, मदनलाल,सोमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.