गोरखपुर, अप्रैल 19 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। मोहरीपुर निवासी पूजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी संत कबीर नगर जिले के मेहदावल क्षेत्र के अन्जहिया बाजार निवासी मयंक अग्रवाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति मयंक, ससुर विजय कुमार अग्रवाल, ननद सुप्रिया और मौसी पूनम अग्रवाल ने मायके से 10 लाख रुपये और चार पहिया वाहन लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.