विवाहिता से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
पीलीभीत, जुलाई 9 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी रूबीना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि पांच नवंबर 2021 को उसकी शादी लखीमपुर खीरी जनपद के थाना सदर के हिदायतनगर निवासी फरीदुल्ला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति के अलावा सास शाहजहां बेगम,नंद शबाना दहेज में एक लाख रूपये और बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके पति का पहला निकाह भी हो चुका था। उसके दो बच्चे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 14 जून को सुबह छह बजे उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.