आगरा, दिसम्बर 29 -- थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम निवासी रोशनी सिंह ने अपने पति विकास सोनी पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा जेवर-नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ले मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार वह अपने पति के साथ शास्त्रीपुरम स्थित किराये के मकान में रह रही थी। पति नशे का आदी है और आए दिन गाली-गलौज कर बेरहमी से मारपीट करता था। 30 नवंबर को पति ने से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह पड़ोस में रह रहे अपने पिता के पास शिकायत करने गई, इसी दौरान आरोपी पति घर में रखे करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ दिल्ली में रह रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.