फरीदाबाद, मार्च 16 -- पलवल। हथीन थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला और उसके पति के साथ घर में घुसकर मारपीट करने और मारपीट से महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले 11 नामजद पर केस दर्ज कर लिया है। हथीन थाना इंचार्ज हरी किशन के अनुसार, अंधरौला गांव निवासी जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार की सुबह जब वह अपनी बाइक से दुकान पर जा रहा था। तभी जयंती मोड़ के पास सद्दीक, सलीम, साबिर, सहाबुद्दीन, मौइम, सादिक, जफर, साहिल, परवेज, सोहिल और सावेज ने उसका रास्ता रोक लिया।आरोपियों के हाथों में लाठी, डंडे, सरिया और फरसा जैसे हथियार थे। उन्होंने जावेद को बाइक से खींचकर नीचे गिरा दिया और सरिए व फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जावेद घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा, तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे घर में घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.