पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के वल्लभनगर कॉलोनी निवासी रजनी शुक्ला पत्नी शुभम शुक्ला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका पति आए दिन उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता है। 24 अप्रैल की रात में पति शुभम ने अपने दोस्त रवी निवासी मौर्या मार्केट के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर उसे पीटा। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.