पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखना निवासी परवीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका निकाह तीन साल पूर्व मोहल्ले के ही इमरान के साथ हुआ था। शादी के बाद से उसके कोई संतान नहीं हो पा रही है। इसीलिए उसकी सास,पति नसीम और देवर रिजवान उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उसको पुत्री का जन्म हुआ। 20 मार्च 2026 को वह बच्ची के लिए दूध गर्म करने जा रही थी। इस बात को लेकर सास ने विरोध किया। आरोपियों ने मारपीट कर उसको ससुराल से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.