विवाहिता से मारपीट,पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी कामिनी गुरनानी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 12 दिसंबर 2019 को किशन गुरनानी निवासी सिंधनगर कॉलोनी थाना बारादरी जिला बरेली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग सभी को सोने की चेन देने की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करने लगे। 26 अक्तूबर 2020 को पुत्री के जन्म के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। 16 अगस्त 2022 को मारपीट कर ससुरालियों ने उसको निकाल दिया। समझौते के बाद वह दोबारा रहने आई। कुछ समय बाद दोबारा उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। दो जनवरी 2026 को पति के अलावा सास ज्योति,देवर दीपक,देवरानी हीर ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की और तीन जनवरी को उसको ससुराल पक्ष के लोग उसको यशवंतरी देवी मंदिर के पास छोड़कर चले गए।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.