पाकुड़, अप्रैल 10 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बासमती गांव में एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते बुधवार की दोपहर करीब 01:20 बजे महेशपुर थाना क्षेत्र के छक्कूधारा गांव निवासी नूर इस्लाम पिता सिद्दीक अंसारी बासमती गांव स्थित पीड़िता के घर में चारदीवारी फांदकर घुस गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर उसका भाई और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को धर दबोचा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने इस मामले में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.