बिजनौर, मई 25 -- चंदक। थाना मंडावर पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पीड़िता के साथ एक ही फैक्ट्री में काम करता था। वहीं उसकी दोस्ती पीड़िता से हो गयी थी। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव रायपुर बेरीसाल निवासी संजीव पुत्र अतर सिंह हरिद्वार जिले में एक फैक्ट्री में काम करता था। नौकरी के दौरान फेक्ट्री में काम करने वाली एक विवाहिता से दोस्ती हो गई थी। आरोपी भी शादीशुदा है। दोस्ती के दौरान पीड़िता को बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और गुप्त रूप से वीडियो क्लिप बना ली। पीड़िता के संबंध न बनाने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर। आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी...