विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला थाना पहुंचा
बेगुसराय, मई 23 -- नावकोठी। थाने के एक गांव से एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने का मामला थाना में दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर रामनाथ सिंह तथा अमित कुमार द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर नामजद किया है। उसने बताया कि वह गुरुवार की सुबहअपने घर लौट रही थी। रास्ते में दोनों आरोपित उसे पकड़ कर बगल के केला खेत की ओर ले जाने लगे। इसका मैंने विरोध किया तथा शोर मचाया तो शोर सुनकर पीछे से आ रही मम्मी आ गई। मम्मी को आते देखकर दोनों फरार हो गए। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.