बाराबंकी, जनवरी 5 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक गांव में विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बताया कि विरोध करने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट का प्रयास किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर जहांगीराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि उसका पड़ोसी गुड्डू रावत काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता रहा है। लेकिन लोक लाज के कारण उसने कभी शिकायत नहीं दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि रविवार को गुड्डू ने फिर से छेड़छाड़ की तो वह शिकायत लेकर उसके घर पहुंची। इस पर गुड्डू और उसकी पत्नी मारपीट पर उतारू हो गए। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.