बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- नगर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज में 10 लाख रुपये और प्लॉट की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया गया। नगर कोतवाली में पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 27 फरवरी 2020 को ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर के युवक से हुआ था। शादी में उसके परिवार ने करीब 24 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और देवर द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 8 अप्रैल 2026 की रात देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.