पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 10 दिसंबर को रात 11 बजे वह अपने घर वापस जा रही थी। तभी राजीव कॉलोनी निवासी राहुल और सूरज ने रामलीला मैदान के पास उसका हाथ पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें भी की गई। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.