सोनभद्र, अप्रैल 20 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने कुलडोमरी के टोला सिद्धहवां निवासी विवाहिता की तहरीर पर टोले के ही एक 20 वर्षीय युवक के खिलाफ बीएनएसएस की गम्भीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता का आरोप है कि बीते 16 अप्रैल की रात्रि में लगभग एक बजे आरोपी युवक राम घुस आया और उससे अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान अचानक बारात गये उसके पति घर लौट आये तो वह जान से मारने की धमकी देते हुआ भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...