रामपुर, मार्च 20 -- मिलकखानम। थाना क्षेत्र में घर पर अकेली विवाहिता के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतर आए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मिलकखानम थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी हुई है। गांव निवासी एक विवाहिता अपने घर की साफ सफाई कर रही थी।इस दौरान गांव के ही दो लोग उसके घर में आ गए। विवाहिता को अकेला देख आरोपियों ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी विवाहिता को धमकाते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...