बहराइच, मार्च 7 -- बहराइच,संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अकेली रह रही विवाहिता के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला ?पीड़िता का पति रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। पति की गैरमौजूदगी में महिला घर में अकेली रहती है। 20 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसका विरोध किया और जोर-जोर से शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया।पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा-पीड़िता की नामजद तहरीर के ...