विवाहिता से की मारपीट
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरी खुर्द गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी गई है। बेला गांव निवासी अनुराधा वर्मा की शादी गड़ौरी खुर्द निवासी मनोज कुमार वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब सामान्य रहा। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता अनुराधा वर्मा का आरोप है कि उसका पति मनोज कुमार नशे की गोलियां खाकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। जब भी उसने इसका विरोध किया तो उसे पीटा गया। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बीते 15 जून 2026 को पति मनोज कुमार, ससुर राजाराम वर्मा और सास धनपत्ती देवी ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.