वाराणसी, अगस्त 13 -- वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र की महिला ने पूर्व परिचित युवक पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने और गहने एवं नगदी ले जाने के मामले में केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सुड़िया (चौक) निवासी उसके पूर्व परिचित रिंकू उर्फ साहिल सिंह ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट की और धमकी दी। इसके बाद घर में रखे गहने और नगदी भी लेकर चला गया।‌ एसओ जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...