विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता
रुडकी, जून 4 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुंडलाना से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सैदपुरा निवासी प्रदीप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री की शादी ग्राम मुंडलाना निवासी दीपेंद्र के साथ हुई थी। उनकी पुत्री दो जून को अपने ससुराल से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- महिला लापता गुमशुदगी दर्ज। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.