भदोही, अप्रैल 4 -- भदोही, संवाददाता। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता के साथ घर में घुसकर रेप करने का मामला शनिवार को सामने आया। हरकत में आई पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है। हालांकि देर शाम तक मामले में मुकदमा कायम नहीं किया गया था। बिहार प्रांत की रहने वाली महिला शहर के रजपुरा चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान के साथ ही कई घरों में चूल्हा-चौका एवं घरेलू कार्यों को करके जीविकोपार्जन करती है। उसका पति दोनों बच्चों के साथ सोनभद्र रिश्तेदार के यहां गया था। आरोप था कि मौका पाकर पड़ोसी वाहन चालक ने शुक्रवार की रात कमरे में घुसकर विवाहिता का हाथ-पैर बांध दिया और जबरदस्ती किया। मामले से देर रात यूपी-112 के जवानों को पीड़िता ने अवगत कराया। उसके बाद शनिवार को पुलिस दोनों को थाने पर लाई। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि महिला कभी दुर...