रामपुर, जून 2 -- बिलासपुर। मुकदमा वापस न लेने पर महिला और उसके मासूम बच्चे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके जेठ और फुफेरे देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के मोहल्ला आनंदनगर निवासी नीतू शर्मा पुत्री पवन शर्मा का उनके ससुराल वालों के साथ न्यायालय में विवाद चल रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में नीतू ने बताया कि दो सप्ताह पहले वह किसी काम से नगर में मार्केट गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उनके जेठ रवि शर्मा और फुफेरे देवर नवल शर्मा निवासी किच्छा ने उसे रास्ते में घेर लिया। दोनों आरोपियों ने सरेराह गाली गलौज करने लगे। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...