प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- कुंडा, संवाददाता। देवर के साथ होली के दिन मायके से घर लौटी बेटी लापता है। मामले की जानकारी होने पर मंगलवार को उसके परिजन कोतवाली पहुंचे, बेटी के देवर के खिलाफ तहरीर देते हुए हत्या कर शव फेकने की आशंका जताई। छह मार्च की शाम नहर में उतराए महिला के शव को बेटी के रुप में पहचान किए जाने का भी दावा कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अल्पी का पुरवा सरियावां गांव निवासी राम चन्दर यादव पुत्र श्रीराम परिजनों संग मंगलवार को कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उसकी बेटी गुड़िया देवी की शादी दो वर्ष पहले अवधेश कुमार निवासी ढोढ़वा स्वरुपपुर गांव के साथ हुई थी। चार मार्च की सुबह करीब 11 बजे बेटी का देवर उसे साथ लेकर होली खेलने उसके घर आया। एक घंटे बाद उसकी बेटी को उसका...