पीलीभीत, मई 5 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि तीन मई को दोपहर ढाई बजे उसकी पुत्रवधू को फैजल पुत्र छोटे खां निवासी ग्राम हिकरपुर थाना जहानाबाद अपने भाईयों बाबू,अफजल तथा पिता छोटे खां के सहयोग से बहलाफुसलाकर ले गया है। उसकी पुत्रवधू घर में रखे सोने चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवाहिता की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.