बाराबंकी, मार्च 27 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना के एक गांव से बुधवार की शाम विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। जहांगीराबाद थाना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 29 वर्षीय पत्नी बुधवार की शाम करीब छह बजे अचानक घर से कहीं से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.