रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ लापता हो गई। ट्रांजिट कैंप निवासी नरेश शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी ममता शर्मा बीते 25 मार्च की शाम करीब सात बजे अपनी चार वर्षीय पुत्री मानवी को साथ लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की और रिश्तेदारियों में भी खोजबीन की, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी मोहन पांडे बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...